झारखंड में एक व्यक्ति के पास मिले 70 सिलिंडर, एसडीएम ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

गढ़वा। रसोई गैस की कमी के बीच झारखंड के गढ़वा जिले में सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सदर एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के हूर गांव में बड़ी कार्रवाई की गई।
एसडीएम की टीम ने हूर गांव में सचिन चौबे के घर पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान 70 एलपीजी सिलेंडर लदे एक पिकअप वाहन जब्त किए गए, जिनमें से 17 भरे हुए और 53 खाली थे। खाली सिलेंडरों की बड़ी संख्या ने ग्रामीणों की शिकायतों की पुष्टि की कि गांव में सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही थी।
एसडीएम को पहले से मिल रही थी शिकायतें
एसडीएम संजय कुमार को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि हूर गांव में सचिन चौबे सिलेंडरों को ऊंचे दाम पर बेच रहा था। शिकायतों की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की, जहां अहाते में सिलेंडरों से भरा वाहन खड़ा पाया गया।
सचिन चौबे मौके पर सिलेंडरों के स्रोत और वितरण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई
एसडीएम संजय कुमार ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ जब्त सिलेंडरों की गिनती की। इसे सुरक्षा और जनहित को देखते हुए कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया।
अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने और विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, एसडीएम ने स्थानीय भारत गैस सेल्स ऑफिसर अनिर्बान गांगुली को भी घटना की जानकारी दी और उन्हें गढ़वा में गैस आपूर्ति की निगरानी करने के लिए कहा, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.