खैनी थूकने के चक्कर में चली गई जान, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बिहार। राजधानी पटना के नजदीक बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां खैनी थूकने के दौरान एक यात्री पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान भदौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए थे। घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास, डाउन लाइन के पोल संख्या 480 के पास हुई।
ट्रेन की चपेट में आने की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिथिलेश यादव प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर खैनी थूक रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजर रही थी। ट्रेन को नहीं देख पाने के कारण वह चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई। रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस और रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया
रेल पुलिस के एसआई वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। संभव है कि यात्री ने ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
रेलवे प्रशासन ने फिर से यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर ट्रैक पार न करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, क्योंकि इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.