दरभंगा ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपियों के साथ आठ घंटे तक मुठभेड़, छह अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय। शनिवार को बेगूसराय के मरांची, थाना बछवाड़ा और मंसूरचक इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच करीब आठ घंटे तक गोलीबारी चली। यह कार्रवाई दरभंगा में हुई ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई थी।
700 ग्राम सोना और लाखों की लूट
जानकारी के अनुसार, तीन अप्रैल को दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स से 700 ग्राम सोना, 20–25 किलोग्राम चांदी और लगभग 10 लाख रुपये नकद लूटे गए थे।
एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
एसटीएफ की टीम शनिवार सुबह आम नागरिकों की तरह इलाके में पहुंची और सृष्टि फास्ट फूड दुकान पर बैठकर इलाके की रेकी की। सूचना पुख्ता होने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई।
खेतों में भागे अपराधी और मुठभेड़
नारायणपुर चौक के पास पुलिस को देखकर अपराधी मकई के खेत में भाग गए और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।
एक घायल और छह गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान अपराधी मंगल सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे समेत कुल छह अपराधियों को पकड़ लिया।
हथियार और गहने बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, कट्टा, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। सभी आरोपित पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
एक्सिस बैंक लूटकांड से भी संबंध
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपितों ने 24 मार्च को बेगूसराय के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक से करीब दो लाख रुपये की लूट की थी। इस मामले में भी उनके शामिल होने की पुष्टि हुई है।
जांच जारी
पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है। एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.