बिहार विधानसभा चुनाव समेत आठ राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की भी घोषणा कर दी है। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर 2025 को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।
साथ ही जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की कुल आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
उपचुनाव की तिथियां और प्रक्रिया:
-
अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2025
-
नामांकन की अंतिम तिथि: जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए 20 अक्टूबर, अन्य राज्यों के लिए 21 अक्टूबर
-
नामांकन पत्रों की जांच: 22 अक्टूबर (राजस्थान में 23 अक्टूबर)
-
प्रत्याशियों का नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर (राजस्थान में 27 अक्टूबर)
-
मतदान: 11 नवंबर 2025
-
मतगणना: 14 नवंबर 2025
क्यों हो रहे उपचुनाव:
-
जम्मू-कश्मीर: बडगाम सीट पर उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नगरोटा सीट पर देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण।
-
राजस्थान: अंता सीट पर विधायक कंवरलाल की अयोग्यता।
-
झारखंड: घाटशिला सीट पर रामदास सोरेन के निधन के कारण।
-
तेलंगाना: जुबली हिल्स सीट पर मगंती गोपीनाथ के निधन से रिक्त।
-
पंजाब: तरनतारन सीट पर डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण।
-
मिजोरम: डांपा सीट पर लालरिन्तलुआंगा सायला के निधन के कारण।
-
ओडिशा: नुआपाड़ा सीट पर राजेंद्र ढोलकिया के निधन से रिक्त।
बिहार में मतदाता विवरण:
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा—पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर। राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिसमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.