अशोक चक्रधर ने की ‘बिंदु-बिंदु सिंधु’ थीम की प्रशंसा

खुर्जा। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के रजत जयंती समारोह में सोमवार को विश्वप्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के वर्ष 2027-28 की थीम “बिंदु-बिंदु सिंधु” की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल बताया।

अशोक चक्रधर ने कहा कि यह थीम बूंद-बूंद सेवा के माध्यम से बदलाव का महासागर तैयार करने का संदेश देती है। समाज में छोटे-छोटे सेवा कार्य मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सोच समाज के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा दे सकती है। गौरतलब है कि इस थीम का शुभारंभ चार जून को मुरादाबाद में किया गया था।
समारोह के दौरान अशोक चक्रधर ने काव्य पाठ भी किया। उन्होंने “बिंदु-बिंदु सिंधु” थीम को समर्पित एक विशेष कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित रोटेरियंस ने खूब सराहा।
इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के वर्ष 2027-28 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि अशोक चक्रधर जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकार द्वारा थीम की प्रशंसा किया जाना पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके प्रेरक विचारों से रोटरी की टीम सेवा, सदस्यता विस्तार, फाउंडेशन और जनसंपर्क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए उत्साहित हुई है।
डॉ. रस्तोगी ने कहा कि “बिंदु-बिंदु सिंधु” केवल एक थीम नहीं, बल्कि प्रत्येक रोटेरियन की छोटी-छोटी सेवाओं को समाज परिवर्तन के बड़े अभियान में बदलने का संकल्प है।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने किया। समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अशोक चक्रधर द्वारा थीम की सराहना किए जाने पर पीडीजी संजीव रस्तोगी, एलजी अनिल प्रकाश बंसल, नीरज बंसल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, पीडीजी सुनील गुप्ता, संजीव सक्सेना, राजीव गोयल, विवेक गोयल और संजय रस्तोगी समेत वरिष्ठ रोटेरियंस ने प्रसन्नता व्यक्त की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.