बुलंदशहर: हादसे के बाद सोना कारोबारी का बैग गायब, 12 लाख की ज्वेलरी चोरी

बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास रविवार रात एक सोना कारोबारी की कार और थ्री-व्हीलर में हुई भिड़ंत के बाद उसकी कार से करीब 12 लाख रुपये मूल्य का सोने का बैग चोरी हो गया। घटना के बाद दोनों वाहन मालिकों के बीच समझौता हो गया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कारोबारी को अपने बैग की चोरी का पता चला।
हादसे का क्रम
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी दीपांशु, जिनकी ज्वेलरी की दुकान है, रविवार शाम मेरठ के देव ज्वैलर्स से करीब 12 लाख की ज्वेलरी लेकर लौट रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे उनकी कार एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, तभी मेडिकल कॉलेज से निकल रहे थ्री-व्हीलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और कुछ लोगों ने दीपांशु के साथ हाथापाई भी की। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया और थ्री-व्हीलर चालक ने ऑनलाइन 10 हजार रुपए का समझौता किया।
चोरी का खुलासा
समझौते के बाद जैसे ही दीपांशु अपनी कार लेकर घर की ओर निकले, करीब एक किलोमीटर चलने पर उन्होंने देखा कि सोने से भरा बैग गायब था। उन्होंने तुरंत अपने परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई शुरू की, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। परिवार का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस तत्काल और ठोस कदम नहीं उठाई, जिससे उनका भरोसा कमजोर हुआ। दीपांशु ने इस घटना की थाने में तहरीर भी दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.