बुलंदशहर: पंक्चर लगाने वाले की बेटी ने किया कमाल, बनी PCS अधिकारी

बुलंदशहर की गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 210वां स्थान प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनकी यह उपलब्धि जिले में गर्व का विषय बन गई है।
साधारण परिवार से बड़ी उपलब्धि
गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा शहर के शिकारपुर रोड पर एक छोटी पंक्चर की दुकान चलाते हैं। वे टायर की मरम्मत के साथ चाय भी बेचते हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संघर्ष के बाद मिली सफलता
गायत्री ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा में सफल नहीं हो पाईं थीं। असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी गलतियों से सीख लेकर तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर तीसरे प्रयास में उन्होंने 210वां स्थान प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.