बिहार विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को करेंगे राज्य दौरा, गया में करेंगे रैली

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं से संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी पहले चरण के प्रचार अभियान के तहत 23 अक्टूबर को बिहार के विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में वह गया में भी बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के गया आगमन को लेकर खासा उत्साह है। उनका मानना है कि पीएम की रैली मगध प्रमंडल की 26 विधानसभा सीटों पर सीधे असर डालेगी और एनडीए प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। गया जिला प्रशासन ने भी पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों की कई टीमें सभा स्थल का निरीक्षण कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.