निर्दलीय चुनाव लड़ने पर बीजेपी का बड़ा एक्शन, कहलगांव विधायक पवन यादव छह साल के लिए निष्कासित

कहलगांव। विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सख्त रुख अपनाते हुए अपने विधायक पवन कुमार यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यादव इन दिनों कहलगांव सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पवन कुमार यादव एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पार्टी अनुशासन और नीति के विरुद्ध है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनके इस कदम से संगठन की छवि को क्षति पहुंची है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
इससे पहले भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई पदाधिकारियों को संगठन विरोधी कार्यों के चलते बाहर किया गया था। इनमें क्षेत्र संयोजक पवन चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन मारुति, नगर मंडल अध्यक्ष उत्तम चौधरी, छटपटिया मंडल अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा और गोराडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव शामिल हैं।
निष्कासन के बाद विधायक पवन कुमार यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.