चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी, राजपूत-यादव को सबसे अधिक टिकट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने चिराग पासवान की पार्टी को कुल 29 सीटें आवंटित की हैं। इन सीटों के उम्मीदवारों में चिराग पासवान ने 6 महिला, 13 युवा और 10 अनुभवी नेताओं को मौका दिया है।
उन 29 सीटों में समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व भी किया गया है। इसमें 5 राजपूत, 5 यादव, 4 पासवान, 4 भूमिहार, और एक-एक ब्राह्मण, तेली (वैश्य), पासी, सूढ़ी (वैश्य), रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। इस तरह लगभग हर समुदाय—सवर्ण, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—को चुनावी मैदान में प्रतिनिधित्व दिया गया है।
एनडीए ने कुल 243 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। सबसे पहले भाजपा, फिर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए।
चिराग पासवान ने अब अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पहली सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम थे, जबकि दूसरी सूची में 15 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पार्टी ने बिहार के राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपना उम्मीदवार चयन पूरा किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.