पटना में सीएम योगी की चुनावी सभा, राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना

पटना/दानापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में चुनावी दौरे पर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उसके बाद दानापुर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया।
सीएम योगी ने सभा में कहा कि दानापुर की जनता एनडीए सरकार के साथ है और आस्था का सम्मान करती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंध को साझा विरासत, संस्कृति और संकल्प से जोड़ा। सीएम ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस केवल परिवार कल्याण के लिए काम करते हैं, जबकि भाजपा का परिवार पूरे देश के लोग हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की समाप्ति हो चुकी है, जबकि राजद-सपा का गठबंधन अराजकता फैलाता था।
योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की और कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए की सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति कैसी थी, यह सब जनता जानती है।
दानापुर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम योगी सहरसा रवाना हो गए। वहाँ वे भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दानापुर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष योजना बनाई गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
सीएम योगी के आगमन को लेकर पटना और सहरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे शहर को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजाया गया है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि योगी का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर देगा और चुनावी माहौल को मजबूती देगा।
दानापुर चुनावी मुकाबला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने दानापुर सीट से एक बार फिर रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुकाबले में राजद ने रीतलाल यादव को मैदान में उतारा है। पिछली बार रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर राजद उम्मीदवार मीसा भारती से हार गए थे। इस बार भाजपा ने आशा सिन्हा का टिकट कट कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.