देशटॉप न्यूज़FEATURED
ट्रैक-2 डिप्लोमेसी पर विवाद, भारत सरकार ने अफवाहों को बताया गलत

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित ‘ट्रैक-2 डिप्लोमेसी’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विदेश सचिव विक्रम मिसरी का स्पष्ट बयान सामने आया है। उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि भारत सरकार का ऐसे किसी भी अनौपचारिक संवाद या कार्यक्रम से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।
विदेश सचिव ने साफ किया कि इस तरह की बैठकों या आयोजनों में भाग लेने वाले व्यक्ति सरकार की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि नहीं होते और न ही इनसे भारत की आधिकारिक विदेश नीति में किसी बदलाव का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की पाकिस्तान नीति स्पष्ट है और उसमें किसी तरह की अनौपचारिक गतिविधियों से कोई परिवर्तन नहीं आता।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.