मोगा के दविंदर सिंह की कनाडा में टैक्सी ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या

मोगा: जिले के गांव दौलतपुरा नीवां का युवक दविंदर सिंह कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दविंदर सिंह रोज़गार के लिए कनाडा गया था और वहां टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था, तभी एक महिला उसकी गाड़ी में बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को कुछ लोगों ने पहले अगवा किया था और वह उनसे बचकर टैक्सी में आ गई थी।
कुछ ही देर बाद महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दविंदर सिंह मौके पर ही घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हमलावर महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गए।
कनाडा पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि दविंदर लंबे समय से विदेश में मेहनत कर परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिवार और ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.