जालंधर में दोस्त ने ही की युवक की हत्या, कूड़े के डंप में दबाया शव

जालंधर में दोस्ती के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त द्वारा हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफनाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बुलडोजर की मदद से शव बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत 22 जून से लापता था। परिजनों ने अगले ही दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिनमें गुरप्रीत को कूड़ा डंप क्षेत्र में जाते हुए देखा गया, लेकिन वह वापस बाहर नहीं निकलता दिखाई दिया। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके करीबी दोस्त रवि से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद मामले का राज खुल गया।
पूछताछ में आरोपी रवि ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसने गुरप्रीत की हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत छिपाने के लिए उसने मृतक का मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी।
गुरप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। वह पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था। घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि इस वारदात में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए मामले की गहराई से जांच की मांग की गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.