घरेलू विवाद में हिंसा: पटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

HIGHLIGHTS
- पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजाराम गली के श्याम मंदिर के पास बुधवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।
- एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
- परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल इस दर्दनाक घटना में पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं।
- सभी घायलों को तुरंत एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
- आरोपी भी आग में झुलसा, गंगा मे…
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजाराम गली के श्याम मंदिर के पास बुधवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल
इस दर्दनाक घटना में पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल, बहू मोनी कुमारी और तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों को तुरंत एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
आरोपी भी आग में झुलसा, गंगा में कूदा
घटना को अंजाम देने वाला कन्हाई भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वह कंगन घाट के पास गंगा नदी में कूद गया, जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
तलाक और पैसे के विवाद से जुड़ा मामला
परिवार के सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि कन्हाई और उनकी बहू मोनी के बीच पहले विवाह हुआ था, लेकिन घरेलू विवाद के चलते तलाक हो गया था। इसके बाद लगभग 15 दिन पहले दोनों ने फिर से शादी की थी।
आरोप है कि तलाक के समय कन्हाई ने 3 लाख 47 हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार और पैसे की मांग करता रहा।
योजना बनाकर दिया वारदात को अंजाम
परिजनों के अनुसार, आरोपी ने सुबह फोन कर लोकेशन की जानकारी ली और इसके बाद पेट्रोल की बोतलों के साथ घर पहुंचा। वह पहले सीढ़ियों से पेट्रोल छिड़कता हुआ अंदर घुसा और फिर पूरे घर में आग लगा दी।
घटना के बाद एक पेट्रोल की बोतल गली में भी पड़ी मिली है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.