पांच महिलाएं, 29 साल का सबसे कम उम्र का मंत्री... देखिए बालेन शाह की कैबिनेट

नेपाल में नया युग शुरू हो गया है। शुक्रवार को काठमांडू में राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बालेन के साथ कई प्रमुख मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।
35 वर्षीय बालेन नेपाल के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिंदू और बौद्ध परंपराओं का मिश्रण देखने को मिला। बालेन सरकार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मंत्रिपरिषद की औसत उम्र लगभग 35 वर्ष है।
15 मंत्रियों ने ली शपथ, पांच महिला मंत्री भी शामिल
नेपाल की नई सरकार में बालेन समेत कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें पांच महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इस कैबिनेट को नेपाल के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे युवा मंत्रिपरिषद माना जा रहा है।
प्रमुख मंत्रियों और जिम्मेदारियां
- स्वर्णिम वागले – वित्त मंत्री (51 वर्ष)
- शिशिर खनाल – विदेश मंत्री
- सुदन गुरुंग – गृहमंत्री (38 वर्ष)
- बिराज भक्त श्रेष्ठ – ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री
- ब्रिक्रम तिमिलसीना – संचार और सूचना तकनीक मंत्री
- सस्मित पोखरेल – बालेन कैबिनेट का सबसे युवा मंत्री (29 वर्ष)
- निशा – स्वास्थ्य मंत्री (38 वर्ष), ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल से नर्सिंग में मास्टर्स
- सोबिता गौतम – कानून मंत्री (30 वर्ष), पूर्व टीवी जर्नलिस्ट
प्रधानमंत्री बालेन ने रक्षा, उद्योग, वाणिज्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय अपने पास रखा है।
बालेन ने रैप वीडियो से दी नई सोच की झलक
शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले बालेन ने ‘जय महाकाली’ शीर्षक से नया रैप वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने संदेश दिया – “असली ताकत एकता में है।”
बालेन सरकार की युवा और अनुभवी टीम नेपाल में नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद जगा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.