बेगूसराय में आम्रपाली ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत

बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ ढाला के पास बुधवार की रात आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक काली पूजा मेला देखने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल बन गया।
मृतकों की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत के धर्मदेव महतो (45), उनके सात वर्षीय नाती, रोशनी कुमारी (पिता मदन महतो) और रीता देवी (पति मदन महतो) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी मेला देखकर अपने गांव रहुआ लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे लाइन के दोनों ओर जलजमाव के कारण लोग ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे। इसी दौरान बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली ट्रेन आ गई। संयोगवश, उसी समय दूसरे ट्रैक पर भी एक ट्रेन आ रही थी, जिससे चारों लोग हादसे का शिकार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.