ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की सुरक्षा एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर संभावित हमले की डेडलाइन करीब आ रही है, वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने वर्तमान ठिकाने पर ही रहें। उन्हें बिजली संयंत्रों, सैन्य प्रतिष्ठानों और संभावित संवेदनशील स्थलों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचें और संभव हो तो घर के अंदर ही रहें। हाइवे या अन्य प्रमुख मार्गों पर आवाजाही के लिए भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहना अनिवार्य है।
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन भारतीय नागरिकों को दूतावास द्वारा सुरक्षित होटलों में ठहराया गया है, वे वहीं रहें और वहां मौजूद दूतावास कर्मचारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। साथ ही आधिकारिक घोषणाओं और अपडेट्स पर लगातार नजर रखना जरूरी है।
आपातकालीन संपर्क के लिए भारतीय दूतावास ने निम्नलिखित नंबर और ईमेल जारी किए हैं:
मोबाइल:
+989128109115
+989128109102
+989128109109
+989932179359
सरकार ने नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत दूतावास से संपर्क करने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.