महागठबंधन: कांग्रेस और वीआईपी ने राजद के लिए किया नामांकन वापस

पटना। महागठबंधन की प्रेस वार्ता के बाद चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन रद्द कर सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया है। इनमें कांग्रेस के तीन और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का एक उम्मीदवार शामिल है।
वारसलीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार ने राजद की अनीता देवी के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया। इसी तरह लालगंज से कांग्रेस के आदित्य कुमार ने राजद की शिवानी शुक्ला के पक्ष में नामांकन रद्द किया। बाबूबरही से VIP की बिंदु गुलाब यादव ने राजद के अरुण कुमार सिंह के लिए अपना नामांकन वापस लिया। प्राणपुर से कांग्रेस के तौकीर आलम ने राजद की इशरत परवीन के पक्ष में नामांकन रद्द किया।
महागठबंधन के इस कदम से गठबंधन के उम्मीदवारों को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत स्थिति प्राप्त होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.