रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टेल रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

रांची। शुक्रवार शाम रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान का पिछला हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया, लेकिन इस दौरान विमान में सवार सभी 70 यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
हादसा शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे तब हुआ, जब भुवनेश्वर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट रांची के रनवे पर उतर रही थी। यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान को जोर का झटका लगा। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान के टेल का रनवे से संपर्क होने पर इसे तुरंत रोक दिया गया।
जांच में पाया गया कि विमान तकनीकी रूप से उड़ान के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं था। इसके चलते विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली फ्लाइट रद्द कर दी गई।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने टिकट दूसरी फ्लाइट में बदलवाई। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच जारी है और एयरलाइन व एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.