'क्या कोई हमारे पायलट को ढूढ़ सकता है, प्लीज..' ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान ने अमेरिकी वायु सेना के दो फाइटर जेटों F-15E और A-10 को मार गिराया। इस घटना में एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। अमेरिकी सेना ने उसे ढूंढने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है।
ईरानी स्पीकर ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा,
"ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद उन्होंने यह बिना रणनीति वाला शानदार युद्ध शुरू किया था, अब वह सत्ता परिवर्तन से घटकर 'अरे! क्या कोई हमारे पायलटों को ढूंढ सकता है? प्लीज?' तक आ गया है। वाह! कितनी अद्भुत प्रगति! सच में प्रतिभाशाली हैं।"
इस व्यंगात्मक पोस्ट में उन्होंने विनती भरे इमोजी का भी इस्तेमाल किया।
F-15E जेट की मार गिराने की घटना
शुक्रवार को ईरान ने F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया। इस जेट में दो चालक दल के सदस्य सवार थे। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की स्थिति अभी भी अज्ञात है।
इनाम की घोषणा
ईरानी सेना ने अमेरिकी पायलट की जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 60,000 डॉलर इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विशेष बल लापता पायलट को ढूंढने के लिए पूरे जोर-शोर से अभियान चला रहे हैं।
पायलटों की जानकारी
F-15E जेट में आमतौर पर एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसे सुरक्षित निकाला गया और किसे अभी खोजा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.