रेणू पासवान और रंजना सिंह को जन सुराज पार्टी का टिकट, जल्द आएगी तीसरी सूची

मुजफ्फरपुर। जन सुराज पार्टी ने सकरा विधानसभा सीट से रेणू पासवान और पारू से रंजना सिंह को उम्मीदवार का सिंबल प्रदान किया है। दोनों प्रत्याशियों ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि अब वे शीघ्र ही नामांकन दाखिल करेंगी।
पार्टी की ओर से तीसरी सूची अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन गुरुवार को सभी सीटों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
सकरा सीट को सुरक्षित माना जाता है और यहां कई कार्यकर्ता टिकट की रेस में थे। हालांकि, पार्टी ने अंततः रेणू पासवान को मौका देने का निर्णय लिया। वे पिछले कई महीनों से सकरा में सक्रिय रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पहचान रखती हैं।
रेणू पासवान बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राजस्व मंत्री शिवनंदन पासवान की नतिनी हैं। उन्होंने 14 वर्ष की आयु में बाल विवाह को ठुकरा कर शिक्षा जारी रखने का रास्ता अपनाया। इसके बाद उन्होंने इंफोसिस जैसी संस्था में 15 वर्षों तक मैनेजमेंट लीडर के रूप में कार्य किया।
वे बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वच्छता, शौचालय, मतदाता जागरूकता और घरेलू हिंसा के कानूनी अधिकारों पर कई अभियान और कार्यशालाएं चला चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2021 में उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.