झारखंड को मिला नया महाधिवक्ता, राजीव रंजन के बाद रोहितश्य को मिली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
- झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
- विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश पर की गई है।
- राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार इससे पहले राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
- अधिसूचना में बताया गया है कि राज्यपाल ने संविधान क…
रांची। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश पर की गई है।
राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार
इससे पहले राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। अधिसूचना में बताया गया है कि राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उनका इस्तीफा 14 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
नए महाधिवक्ता की नियुक्ति
सरकारी आदेश के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.