झामुमो विधायक के भाई ने थामा भाजपा का दामन, नगर परिषद चुनाव में ठोकेंगे ताल

HIGHLIGHTS
- खरसावां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय गगराई ने शुक्रवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
- प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।
- विजय गगराई इससे पहले झामुमो से जुड़े रहे हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे।
- टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने चक्रधरपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर…
चक्रधरपुर। खरसावां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय गगराई ने शुक्रवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।
विजय गगराई इससे पहले झामुमो से जुड़े रहे हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने चक्रधरपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद झामुमो ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
अब नगर परिषद चुनाव को लेकर सक्रिय विजय गगराई के भाजपा में आने के बाद यह माना जा रहा है कि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार होंगे। इस राजनीतिक बदलाव से इलाके में सियासी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि विजय गगराई के भाजपा में शामिल होने से चक्रधरपुर में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सकती है और आगामी नगर परिषद चुनाव और अधिक दिलचस्प बन गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.