लालू यादव ने चुनाव आयोग अधिकारी की पत्नी करिश्मा को दिया टिकट, तेजप्रताप से है नाता

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सारण जिले की परसा विधानसभा सीट से अपने राजनीतिक दांव चलते हुए सीजीएसटी कमिश्नर और निर्वाचन आयोग के नोडल अधिकारी विजय सिंह यादव की पत्नी, डॉ. करिश्मा यादव को पार्टी का टिकट दिया है। करिश्मा तेजप्रताप यादव की साली और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं।
डॉ. करिश्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे राजद में किसी लालच या लाभ के लिए नहीं आई हैं, बल्कि तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा, "लालू परिवार मेरे लिए अपने परिवार जैसा है और उनके मार्गदर्शन से ही मैं हर चुनौती स्वीकारने के लिए तैयार हूं।"
राजद को उम्मीद है कि करिश्मा का युवा और ग्रामीण मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस कदम से लालू यादव ने एक बार फिर अपने पारंपरिक अंदाज में राजनीतिक खेल में रंग भरने की कोशिश की है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो दरोगा राय के बेटे चंद्रिका राय की बेटी, ऐश्वर्या राय, और तेजप्रताप यादव के बीच तलाक का मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। 2018 में हुई शादी छह महीने में टूट गई थी, जिससे दोनों परिवारों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। ऐसे में चुनाव में ऐश्वर्या की चचेरी बहन को टिकट देना लालू यादव की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.