बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईपीएस अफसरों का तबादला

HIGHLIGHTS
- बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
- राज्य सरकार ने तीन दिन के भीतर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।
- गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- विकास वैभव बने मगध रेंज के आईजी इन तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की हो रही है।
- उन्हें मगध रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नि…
बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने तीन दिन के भीतर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विकास वैभव बने मगध रेंज के आईजी
इन तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की हो रही है। उन्हें मगध रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राज्य योजना परिषद में परामर्शी पद पर कार्यरत थे।
वहीं चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है। पहले वह राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में एडीजी के पद पर तैनात थे।
कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आर्थिक अपराध इकाई में एडीजी के पद पर कार्यरत नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, पटना का एडीजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सुरक्षा विभाग में एडीजी के पद पर कार्यरत थे।
डॉ. परेश सक्सेना को सैनिक सुरक्षा का महानिदेशक सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति पदोन्नति के बाद हुई है। दूसरी ओर निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आर्थिक अपराध और कानून-व्यवस्था में भी बदलाव
मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में तैनात डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई में एडीजी बनाया गया है। वहीं सुधांशु कुमार को कानून-व्यवस्था का एडीजी नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक यातायात विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग की विशेष शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अजिताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण विभाग में एडीजी और कमल किशोर सिंह को रेलवे विभाग में एडीजी के पद पर तैनात किया गया है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को नई सरकार की रणनीतिक तैयारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.