पाकिस्तान में बड़ा सैन्य फेरबदल: आसिम मुनीर बने डिफेंस फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति और सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार ने अचानक अपने संविधान में संशोधन के लिए एक अहम बिल पेश किया है, जिसके जरिए देश में एक नया शीर्ष सैन्य पद ‘रक्षा बलों के प्रमुख (Chief of Defense Forces)’ बनाया जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी सीधे पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को सौंपी जाने की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्तावित पद पाकिस्तान संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन के जरिए स्थापित किया जाएगा। इसके लिए संसद में 27वां संशोधन विधेयक पेश किया गया है। इस संशोधन के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिफारिश पर आसिम मुनीर को इस नए पद पर नियुक्त करेंगे।
सेना में समन्वय के लिए नया पद
पाक सरकार का दावा है कि तीनों सेनाओं — थलसेना, नौसेना और वायुसेना — के बीच बेहतर तालमेल के लिए यह नया पद आवश्यक है। इस बदलाव के बाद सभी सैन्य शाखाएं एकीकृत कमांड के अधीन काम करेंगी, जिससे रणनीतिक निर्णयों में एकरूपता आएगी। आमतौर पर यह पद किसी वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी या मौजूदा आर्मी चीफ को ही दिया जाता है।
भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद बढ़ी हलचल
माना जा रहा है कि यह निर्णय भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद लिया गया है। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान, जिनमें F-16 जेट भी शामिल थे, तबाह हुए थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान ने युद्धविराम की अपील की थी।
इसके तुरंत बाद पाकिस्तान सरकार ने आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया था — जो पाक सेना का दूसरा सबसे ऊंचा रैंक है। अब कुछ ही महीनों में उन्हें तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर बनाए जाने की तैयारी चल रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अपने सैन्य ढांचे में व्यापक पुनर्गठन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.