मिर्जापुर: अभद्र टिप्पणी के मामले में गायिका व उसका पति गिरफ्तार

गढ़वा। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप में लोकगीत गायिका सरोज सरगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही तहसील प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गायिका द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई सार्वजनिक जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के दरोगा संतोष राय की तहरीर पर पुलिस ने सरोज सरगम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद गायिका ने एक और आपत्तिजनक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश फैल गया।
वन क्षेत्राधिकारी सिरसी गोवर्धन गिरी राज ने बताया कि लगभग 15 बीघा वन भूमि पर गायिका का अवैध कब्जा पाया गया, जिस पर कच्चा मकान भी बना था। तहसील प्रशासन ने इसके लिए नोटिस जारी कर भविष्य में भूमि से बेदखली की कार्रवाई की तैयारी की है। नायब तहसीलदार राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि संयुक्त टीम ने सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराया।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि यूट्यूब पर अपलोड वीडियो में देवी दुर्गा के बारे में अपशब्द प्रयोग किए गए, जिसके बाद हिंदू समुदाय में विरोध भड़क उठा। मुख्य आरोपी सरोज सरगम और सह-अभियुक्त उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया गया। राममिलन बिंद द्वारा आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण और निर्देशन किया जाता था।
साइबर और सर्विलांस टीम उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पूरे मामले की जांच कर साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। इस कार्रवाई से सरोज सरगम के करीब 15 बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जे का अंत हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.