मुंबई में बम धमकी देने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने नोएडा से 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा को बम धमकी मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जा रही है।
व्हाट्सएप पर आई थी धमकी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को हाल ही में उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकी संदेश मिला था। इसमें दावा किया गया था कि शहर के 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। संदेश भेजने वाले ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ संगठन से जुड़ा बताया और कहा कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं। धमकी में 400 किलो आरडीएक्स इस्तेमाल करने की बात भी लिखी गई थी। इस अलर्ट के बाद पुलिस ने पूरे शहर और राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी थी।
पहले भी मिली थी धमकी
बीते महीने भी मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। नवी मुंबई पुलिस को कॉल कर कहा गया था कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम है और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी शाम 6:30 बजे उड़ाया जाएगा। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस ने उस कॉल में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की पहचान कर ली थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.