मुजफ्फरनगर: संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए घर-घर जागरूकता अभियान, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर: बारिश के मौसम में बढ़ते डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से जिलेभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत लोगों को विभिन्न संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ बुधवार अपराह्न करीब 5 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आमजन को सतर्क रहने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, डायरिया समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.