उत्तर भारत: भारी बारिश-बाढ़ के चलते यूपी, पंजाब और अन्य राज्यों में कल स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के हालात से जनजीवन प्रभावित है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई राज्यों में 4 सितंबर 2025 को स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे छुट्टी की पुष्टि अपने-अपने विद्यालय से अवश्य करें।
उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद:
- मेरठ: लगातार बारिश को देखते हुए डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी छात्रों के लिए 4 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। इसमें परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
- हापुड़: जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी बोर्डों के स्कूल 4 सितंबर को बंद रहेंगे।
- मथुरा: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और जलभराव के कारण कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों में 3 और 4 सितंबर को अवकाश रहेगा।
हिमाचल प्रदेश:
भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट संस्थान 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और शिक्षकों तथा कर्मचारियों का स्कूल/कॉलेज में उपस्थित होना आवश्यक नहीं है।
हरियाणा में अवकाश:
- अंबाला और झज्जर: लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान क्रमशः 4 और 6 सितंबर तक बंद रहेंगे। स्कूल स्टाफ ड्यूटी पर रहेंगे।
- कैथल: घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश के मद्देनजर 4 सितंबर को गुहला उपमंडल के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल स्टेडियम और नर्सरी बंद रहेंगे।
- रोहतक: गंभीर मौसम स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
पंजाब में अवकाश:
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.