चतरा-डोभी मार्ग पर यात्री बस पलटी, छह घायल, एक की स्थिति गंभीर

चतरा: चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा घाटी में सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से गयाजी जा रही यह बस ‘बदन’ के नाम से परिचित थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में छह यात्री घायल हुए, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी घायल यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस जैसे ही सघरी घाटी के तीखे मोड़ पर पहुंची, अचानक एक टायर फट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में बिहार के राकेश कुमार (जहानाबाद), रणधीर कुमार (वजीरगंज, गयाजी), संजीत कुमार (डुमरिया, बिहार), सुजीत कुमार (पहरा गांव, गिद्धौर थाना) और अमृत कुमार (चरितजूरी, बिहार) शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लेते हुए चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश व सुझाव दिए।
जानकारी के अनुसार, बस दोपहर करीब 1:30 बजे डुमरिया (बिहार) से रवाना हुई थी और रानीगंज, शेरघाटी, डोभी होते हुए चतरा मार्ग से गयाजी की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.