पटना: सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल से मुलाकात

बिहार में चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 13 मिनट तक बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री वहां से वापस लौट आए। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात औपचारिक विदाई प्रोटोकॉल का हिस्सा थी, क्योंकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जल्द ही पद से विदा लेने वाले हैं।
राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई पारी शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल को उनके आगामी कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राजभवन से लौटने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा हुई और कुशवाहा ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
इसी दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने पार्टी से जुड़ी हालिया बैठकों और विधायकों के साथ हुई चर्चाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि वे सक्रिय रहेंगे और पार्टी को मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि स्थिति को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और संगठन मजबूत तरीके से आगे बढ़ेगा।
8 मार्च को जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार
इस बीच जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार रविवार, 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार के अनुसार, पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत संगठनात्मक जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। उन्होंने पूरे बिहार का दौरा करने और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की योजना बनाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.