पीएम मोदी करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा, राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
लगातार हो रही भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत कई राज्यों के हिस्से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। सड़कों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई लोगों की जान भी गई है। कुछ राज्य सरकारों ने राहत कार्यों के लिए केंद्र से अतिरिक्त धन की मांग की है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी इन इलाकों का दौरा कर हालात की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बादल फटने और बाढ़ ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम सहित कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति पूरा राष्ट्र संवेदना व्यक्त करता है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.