माजिद अली की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला, चार महिलाएं भी हुईं गिरफ्तार

कानपुर। मूंढापांडे के खानपुर लक्खी गांव में शुक्रवार रात गोकशी के आरोपी माजिद अली उर्फ अल्लामेहर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही संजीव कुमार घायल हो गए, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हुए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शुक्रवार रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई थी। जैसे ही दबिश दी गई, ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और माजिद को छुड़ाने का प्रयास किया। महिला और पुरुषों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें सिपाही संजीव कुमार के हाथ में चोट लगी। वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आईं।
इस दौरान आरोपी माजिद पुलिस से हाथ छुड़ाकर छत पर पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह, सीओ हाईवे राजेश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर माजिद अली को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया। इसके अलावा, पुलिस टीम पर पथराव करने वाली चार महिलाएं—जैनब पत्नी मोहम्मद अहमद, शबीना पत्नी इरशाद, आसमा पत्नी भूरा और नूर अफ्सा पुत्री मुन्ने को भी गिरफ्तार किया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपियों को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.