जालंधर में स्पा सेंटर में रेड करने पहुंची पुलिस को संचाक ने बनाया ‘बंधक’

जालंधर: पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिलने पर थाना-7 की पुलिस टीम ने शनिवार को रेड की। टीम में एक महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि, पुलिस के अंदर प्रवेश करने के दौरान स्पा संचालक शटर बंद कर फरार हो गया, जिससे पुलिसकर्मी करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसे रहे।
घटना की पूरी जानकारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम की भनक संचालक को पहले ही लग गई। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी, संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पीछे के रास्ते से फरार हो गया।
पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग के सहारे अंदर प्रवेश किया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार भी बंद कर दिया, जिससे महिला पुलिसकर्मी समेत चारों पुलिसकर्मी फंसे रह गए।
पुलिस ने किया रेस्क्यू
बाहर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत सीढ़ी मंगाई और खिड़की के रास्ते फंसे हुए कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस ने कहा कि स्पा संचालक और कर्मचारी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।
आगे की कार्रवाई
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.