पटना में राजनीतिक हलचल: रालोमो ने चुनाव आयोग से की गैस सिलेंडर चिन्ह पर रोक की मांग

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह निर्दलीय उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर न आवंटित करे। पार्टी ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भी भेजा है।
पार्टी प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि रालोमो बिहार में केवल छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन एनडीए गठबंधन के हिस्से के रूप में कुल 243 सीटों में उसके सहयोगियों के लिए यह चिन्ह अहम है। उनका कहना है कि अगर रालोमो के नहीं लड़ने वाले क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों को गैस सिलेंडर मिल गया तो इससे एनडीए को नुकसान होगा और मतदाताओं में भ्रम पैदा हो सकता है।
विकासशील इंसान पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें पार्टी संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, ब्रज किशोर सिंह और नुरुल होदा सहित कुल 20 नेताओं के नाम शामिल हैं। वीआइपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि ये नेता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में क्षेत्रीय प्रचार करेंगे और जरूरत पड़ने पर महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में भी सक्रिय रहेंगे।
मंत्री अशोक चौधरी का तेजस्वी पर हमला
सूबे के मंत्री अशोक चौधरी ने मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी अरुण मांझी के जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि तेजस्वी यादव का ‘हर घर नौकरी’ का वादा सिर्फ चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने न्याय और विकास का संतुलन बनाए रखा है और लोग स्थिर और व्यवस्थित सरकार को पसंद कर रहे हैं। मंत्री ने ग्रामीणों से एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.