जमशेदपुर-रांची दौरे पर आएगी राष्ट्रपति, सुरक्षा के लिए जुगसलाई अंडरब्रिज पर विशेष इंतजाम

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही अपने गृह राज्य झारखंड का दौरा करने वाली हैं। इस बार का दौरा उनके लिए विशेष और भावनात्मक होगा, क्योंकि वे अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ जमशेदपुर और रांची का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस यात्रा में उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, छोटे भाई तारिणीसेन टुडू और उनकी पत्नी चुडा सकरा टुडू भी उनके साथ होंगे। इतिश्री मुर्मू बैंक अधिकारी हैं और अक्सर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ नजर आती हैं।
सुरक्षा प्रोटोकॉल कड़ा, जुगसलाई अंडरब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही बंद
सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के करनडीह स्थित आवास आने-जाने के दौरान जुगसलाई अंडरब्रिज पर ऊपर से गुजरने वाली ट्रेनों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि काफिले के गुजरते समय ट्रेन का परिचालन करना खतरनाक हो सकता है।
परिवार और वरिष्ठ अधिकारी साथ होंगे
राष्ट्रपति के साथ उनके कोर टीम के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे में शामिल होंगे। इनमें प्रमुख सचिव दीप्ति उमाशंकर शामिल हैं, जिन्हें इस साल अगस्त में राष्ट्रपति सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे और पूरे दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
राष्ट्रपति का दौरा रांची और जमशेदपुर केंद्रित रहेगा। रांची में निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे जमशेदपुर स्थित अपने ससुराल करनडीह जाएंगी। प्रशासन ने रूट और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार कर लिया है ताकि राष्ट्रपति अपने परिवार और लोगों के बीच समय सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से बिता सकें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.