किसानों, गायों और H1B वीजा धारकों की समस्याएं बरकरार: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों और जनता को छुट्टा पशुओं से राहत दिलाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। किसानों को गाय-बछड़ों और अन्य छुट्टा जानवरों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अखिलेश ने गौशालाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां गायें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गौशालाओं के चारे और उत्पादों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि मरे हुए जानवरों को गड्ढों में दफनाया जा रहा है।
अखिलेश ने नदियों की खराब हालत पर भी टिप्पणी की और कहा कि बजट जारी होने के बावजूद नदियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित हालिया फिल्म पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसमें डायलॉग्स बीप के साथ हैं और मुकदमे से जुड़े सीन शामिल हैं या नहीं, जिसमें बुलडोजर या कार पलटने जैसे दृश्य हैं।
अखिलेश ने अमेरिका के H1B वीजा मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीति दोनों ही असफल रही हैं। उनका कहना था कि भाजपा चाहती है कि भारतीय केवल हथियार चलाने के लिए विदेश जाएं, जबकि पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने वाले वीजा धारकों की मदद नहीं की जा रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सत्ता जाने के बाद ही H1B वीजा धारकों को राहत मिल सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.