गवर्नर पद की रेस में रामास्वामी, भारतीय मूल के नेता के समर्थन में ट्रंप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के कारोबारी और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को ओहायो राज्य के गवर्नर चुनाव के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है। ट्रंप ने रामास्वामी को “युवा, सक्षम और मजबूत नेता” बताते हुए कहा कि उनके पास अमेरिका को आगे ले जाने की क्षमता है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं और उनके साथ मुकाबला भी किया है। वे वास्तव में खास हैं—बुद्धिमान, ऊर्जावान और देशभक्त। गवर्नर बनने के बाद वे आर्थिक विकास, कर में कटौती, ‘मेड इन अमेरिका’ अभियान और सीमा सुरक्षा पर ध्यान देंगे। कानून-व्यवस्था, सेना और चुनावी पारदर्शिता की रक्षा के लिए भी वे अथक प्रयास करेंगे। विवेक रामास्वामी ओहायो के लिए बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे। उन्हें मेरा पूरा और निष्ठापूर्ण समर्थन है।”
विवेक रामास्वामी ने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी भी की थी। अब वह राज्य स्तर पर राजनीति में कदम रख रहे हैं। ट्रंप का यह समर्थन उनके चुनावी अभियान के लिए बड़ी ताकत माना जा रहा है।
रामास्वामी का जन्म 1985 में सिनसिनाटी, ओहायो में हुआ। उनके पिता वी.जी. रामास्वामी मूलतः केरल के पलक्कड़ से हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका चले गए। विवेक की मां सिनसिनाटी में मनोचिकित्सक रही हैं। उनकी पत्नी अपूर्वा तिवारी रामास्वामी ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी वेक्सनर मेडिकल सेंटर में डॉक्टर हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.