राबड़ी आवास के बाहर फूट-फूटकर रोए राजद नेता मदन साह, लगाया टिकट बेचने का आरोप

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी मदन साह का गुस्सा और दर्द रविवार को राबड़ी देवी आवास के बाहर खुलकर सामने आया। पार्टी से टिकट न मिलने पर उन्होंने अपना कुर्ता फाड़ लिया और फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव पर टिकट के बदले रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया।
मदन साह का कहना है कि संजय यादव ने उनसे दो करोड़ सत्तर लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा, “मैं बर्बाद हो गया हूं। बेटे-बेटी की शादी तक टाल दी थी चुनाव की तैयारी में। लालू यादव ने खुद कहा था कि तैयारी करो, अगली बार मौका मिलेगा।”
राजद नेता के इन आरोपों पर अब तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मधुबन सीट से 2020 में लड़े थे चुनाव
मदन साह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मधुबन सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा प्रत्याशी राणा रणधीर सिंह ने 5,878 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उस समय पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अगली बार मौका देने का आश्वासन दिया था।
हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर आरोप लगा कि उन्होंने राजद की बजाय एनडीए उम्मीदवार की आंतरिक रूप से मदद की थी। कहा गया कि उनकी भूमिका के कारण जदयू प्रत्याशी लवली आनंद ने राजद की ऋतु जयसवाल को लगभग 30 हजार वोटों से हराया। इसी वजह से पार्टी नेतृत्व उनके प्रति नाराज बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.