राजद को झटका: महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी ने थामा रालोमो का दामन

राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का दामन थाम लिया। उन्होंने रालोमो की सदस्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में ग्रहण की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में शामिल होकर उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
संतोषी देवी ने कहा कि वे रालोमो की नीतियों, सिद्धांतों और उपेंद्र कुशवाहा के विज़न से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंच से वे समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संतोषी देवी और उनके साथ शामिल हुए समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि रालोमो महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि संतोषी देवी के जुड़ने से सासाराम क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से संतोषी देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया और महिला मोर्चा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.