स्पेन ने अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, ट्रंप को झटका!

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच स्पेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अप्रत्यक्ष तौर पर एक झटका दिया है। सोमवार को स्पेन ने घोषणा की कि ईरान पर संभावित हमलों में इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।
यह फैसला ट्रंप प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी पक्ष पहले ही संयुक्त रूप से संचालित सैन्य अड्डों के उपयोग से इनकार कर चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि स्पेन का यह कदम उसी रुख का विस्तार है।
स्पेन की रक्षा मंत्री ने किया ऐलान
स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोबल्स ने कहा कि देश ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में न तो अपने अड्डों का इस्तेमाल करने देगा और न ही हवाई क्षेत्र की अनुमति देगा। यह जानकारी पहली बार स्पेन के प्रमुख अखबार एल पेस में सैन्य सूत्रों के हवाले से सामने आई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस निर्णय के बाद पश्चिम एशिया में लक्षित क्षेत्रों की ओर जाने वाले अमेरिकी विमानों को नाटो सदस्य स्पेन के रास्ते की बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। हालांकि, आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई क्षेत्र बंद करने का यह नियम लागू नहीं होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.