सपा में हलचल: कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी को विधानसभा में उस समय झटका लगा जब मुरादाबाद से विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक (Chief Whip) पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के साथ कथित विवाद सामने आने के बाद उठाया गया है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में विवाद को सुलझाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों पक्षों के साथ बैठक भी की थी। माना जा रहा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन कमाल अख्तर के इस्तीफे ने एक बार फिर राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।
कमाल अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशों का पालन करते रहे हैं और आगे भी पार्टी के निर्देशों का पालन करते रहेंगे।
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में तत्कालीन मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे के इस्तीफे के बाद कमाल अख्तर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में मनोज कुमार पांडे प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.