यूपी: मछली पकड़ने गए युवकों को मिला मिसाइल जैसा संदिग्ध उपकरण, जांच शुरू

कानपुर। गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नोन नदी के खड्ड में मछली पकड़ रहे युवकों को एक संदिग्ध विस्फोटक जैसा उपकरण मिला। उपकरण का आकार और बनावट मिसाइल या मोर्टार जैसा होने के कारण इलाके में दहशत फैल गई।
जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग इसे मोर्टार बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे मिसाइल जैसा संदिग्ध उपकरण कहकर चर्चा कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर झांसी से बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया है, जो इस संदिग्ध वस्तु की जांच करेगा। पुलिस टीम ग्रामीणों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मिला हुआ उपकरण वास्तव में क्या है और यह वहां कैसे पहुंचा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.