लुधियाना मेयर और दलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की मेयर इंदरजीत कौर और प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया। यह धमकी निगम कमिश्नर के आधिकारिक ईमेल पर सुबह करीब 7:28 बजे भेजी गई।
मेल में दावा किया गया है कि मेयर के घर पर 1 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट किया जाएगा, जबकि दलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर को 6 जून तक रात 9 बजकर 11 मिनट पर निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इस संदेश ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
धमकी भरे इस ईमेल में कुछ संगठनों और नामों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डॉ. गुरनिवैर सिंह और खान रजादा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। इसके बाद लुधियाना मेयर के कैंप कार्यालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है तथा जांच तेज कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.