बुडैल में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से तीन धमाके, छह लोग झुलसे

HIGHLIGHTS
- चंडीगढ़ के बुडैल इलाके में सोमवार शाम गैस सिलिंडरों में हुए लगातार तीन धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
- धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
- हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
- जानकारी के अनुसार, एक घर में रखे गैस सिलिंडरों में रिसाव होने के बाद पहला विस्फोट हुआ।
- इसके कुछ ही देर बाद दो और धमाके हुए, जिससे मकान को भारी न…
चंडीगढ़ के बुडैल इलाके में सोमवार शाम गैस सिलिंडरों में हुए लगातार तीन धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक घर में रखे गैस सिलिंडरों में रिसाव होने के बाद पहला विस्फोट हुआ। इसके कुछ ही देर बाद दो और धमाके हुए, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचा। धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण और कारोबार किया जा रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.