चंडीगढ़ में एयर शो: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच

चंडीगढ़: सुखना लेक पर आयोजित एयर शो के पहले दिन दर्शक सूर्य किरण टीम के रोमांचक करतबों को देखकर उत्साहित हो गए। सुबह हुई हल्की बरसात ने आयोजकों के लिए चुनौतियाँ बढ़ा दी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रवेश केवल पास धारकों के लिए
सुखना लेक 28 मार्च दोपहर तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। केवल पास धारक ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासन ने शहर को 7 जोन में बांटकर व्यवस्थाएं की हैं। विशेष रूप से स्कूल के बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। निजी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और आगंतुकों को केवल शटल बस से ही प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही, केवल ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की इजाजत दी गई है।
प्रमुख अतिथि
डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार, एयर शो के पहले दिन, 27 मार्च को मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद मुख्य अतिथि रहेंगे। 28 मार्च को समापन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा
एयर शो से पहले सूर्य किरण टीम ने राज्यपाल से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। जिन लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुँच पाएंगे, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई है।
शटल बस और पिकअप पॉइंट्स
दर्शकों को तय पिकअप पॉइंट्स से शटल बसों के जरिए सुखना लेक तक लाया जाएगा। इसके लिए सीटीयू की 300 बसें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने अपील की है कि लोग सुबह 9 बजे तक अपने पिकअप पॉइंट्स पर पहुँच जाएँ।
प्रमुख पिकअप पॉइंट्स:
- रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरा
- दशहरा ग्राउंड, मनीमाजरा
- सेक्टर-17 परेड ग्राउंड (होटल शिवालिक व्यू के पास)
- रैली ग्राउंड, सेक्टर-25
- मेला ग्राउंड, सेक्टर-34
- आईटी पार्क व ललित होटल के पास पार्किंग
- कलाग्राम, मनीमाजरा
यातायात और मार्ग बंद
एयर शो के दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
- ओल्ड बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक उत्तर मार्ग व सरोवर पथ बंद
- न्यू बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक विज्ञान पथ प्रभावित
- संत कबीर लाइट प्वाइंट से गोल्फ क्लब तक यातायात सीमित
इन मार्गों पर पैदल चलने वालों पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस को पूरी छूट दी गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.