भगवंत मान की तबियत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर मोहाली लाए गए

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के साथ कार्यक्रमों में शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, दौरे के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ। मौके पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद एहतियातन उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
मुख्यमंत्री आज संगरूर के दौरे पर थे। इससे पहले महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने धूरी क्षेत्र के प्राचीन श्री रणकेश्वर मंदिर में अरविंद केजरीवाल के साथ पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। एहतियात के तौर पर उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मोहाली स्थानांतरित किया गया।
डॉक्टरों की ओर से अभी तक उनकी सेहत को लेकर विस्तृत बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.