कैप्टन अमरिंदर सिंह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, होगी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

मोहाली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटनों में दर्द की समस्या के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के चलते डॉक्टरों ने उन्हें नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के सभी जरूरी परीक्षण किए गए। इनमें ब्लड प्रेशर, हार्ट और अन्य स्वास्थ्य जांचें शामिल थीं। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अब उनकी घुटने की सर्जरी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी उम्र अधिक होने के कारण सभी जांचें सावधानीपूर्वक की गई हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें आराम देने के साथ सर्जरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनके परिवार और समर्थक शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.